दोस्तों, जबसे रिलायंस जियो भारत में आया है, तब से दूसरी कंपनी रिलायंस जियो के प्लान की तरह अपना प्लान लांच करने की तैयारी में लगा है| लेकिन JIO ने सबसे हटके कुछ नया अपने साथ हमेशा जोड़ कर रखा है| Suspend Resume JIO Number जिओ न. को ब्लॉक करे उन में से एक है|
ऐसे में हम बात करते हैं, एक ऐसे फीचर्स की जो कि, अभी तक इंडिया में सिर्फ रिलायंस जिओ के साथ में है|
- सिम कार्ड सस्पेंडेड
- रिज्यूम
सिम कार्ड सस्पेंडेड
इसके अंतर्गत, आप अपने जियो सिम को जब चाहे सस्पेंड कर सकते हैं| यानी कि उसको ब्लॉक कर सकते हैं| ऐसा करने से आप के सिम पर किसी भी प्रकार का ना तो इनकमिंग ना तो आउटगोइंग होगा| यानी आपका SIM पूरी तरह ब्लॉक हो चुका है|
कई बार इसकी जरूरत में तब पड़ती है जब मेरा SIM खो जाता है| और हम कस्टमर केयर में सिम बंद कराने के लिए फोन कर-कर के परेशान हो जाते हैं|
रिलायंस जियो ने यहां पर हमें बेहतरीन तोहफा दिया है| हम बिना कस्टमर केयर को कॉल करें सिम को ब्लॉक कर सकते हैं| नीचे सिम ब्लॉक करने की प्रोसेस दिए गए हैं|
रिज्यूम
सिम ब्लॉक करने के बाद, आप उसे पुनः रिज्यूम कर पहले जैसा प्राप्त कर सकते हैं| अर्थात जैसा पहले आपका सिम काम कर रहा था पुनः उसी तरह यह काम करने लगेगा| यह भी सेवा सिर्फ रिलायंस जियो में ही संभव है|
कैसे करें SIM कार्ड सस्पेंड और रिज्यूम|
सिम कार्ड को ससपेंड और रिज्यूम करने के लिए सबसे पहले आपको https://www.jio.com/myaccount मैं जाना पड़ेगा| अगर आपका एक अकाउंट जिओ में पहले से बना है तब आप को सीधा साइन इन करना पड़ेगा|
पहली बार यूज करने पर आपको पहले साइन अप करना पड़ेगा|साइन अप करने के बाद अब आप साइन इन कर माय अकाउंट के अंदर लॉगिन कर सकते हैं| लोगिन करने के बाद आपको सेटिंग आइकन पर क्लिक करना है|
यहां पर क्लिक करने के बाद आपको सस्पेंड एंड रिज्यूम का ऑप्शन दिखेगा| जिस को खोलने के बाद, आप डाउन ऐरो पर क्लिक करके, SIM डैमेज तथा SIM/Device Lost पर क्लिक करके SIM को बंद करवा सकते हैं| ऐसा करने से आप का सिम बंद हो जाएगा|
और जब चाहे आप पुनः लॉग इन कर ऊपर की प्रक्रिया करके अपने सिम को रिज्यूम कर सकते हैं| अर्थात पूर्व स्थिति में ला सकते हैं|
